Korba Big News : सिटी सेंटर मॉल में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर पहुंचे बदमाश, लूट ले गए थे 2 लाख 35 हजार, फिर पुलिस ने बदमाशों को दबोच लिया… डिटेल में पढ़िए…

कोरबा. सिटी सेंटर मॉल में फ़्लोरा मैक्स के व्यवसायी से इनकम टैक्स के अधिकारी बता कर 6 नकली ऑफिसर ने 2 लाख 35 हजार समेत DVR की लूट कर ली है. मामले में पुलिस ने चंद घण्टे में ही आरोपियों को पकड़ लिया है. पूछताछ में आरोपियों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है.

 



फ़्लोरा मैक्स के संचालक अनुसार, दिल्ली से इनकम टैक्स के अधिकारी होने की बात कहकर उनके संस्थान से 2 लाख 35 हजार, DVR, कम्प्यूटर, लैपटॉप की लूट कर 3 कर्मचारी शिवसिंह, हरीश, उज्ज्वल को भी उठा ले गए थे. मामला संदिग्ध लगने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : पोस्ट ऑफिस के आरडी खाते में जमा 1 करोड़ रुपये हड़पने वाले आरोपी एजेंट को गिरफ्तार किया गया...

खास बात तो यह है कि नकली इनकम टैक्स अधिकारियों ने नया बस स्टैंड के पास कर्मचारी शिवसिंह को उतार दिया. इसने पुलिस को सूचना दी और आरोपियों को चंद घण्टे में पुलिस ने गुड़ी जंगल के पास से पकड़ लिया है. इधर, आरोपियों द्वारा लूटे हुए सामान, नगदी रकम सहित घटना में प्रयुक्त कार, स्कार्पियो को जब्त कर लिया गया है, फिलहाल, आरोपियों की संख्या बढ़ने की संभावना है और पूरे मामले का कल 21 सितम्बर खुलासा किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : नेटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए राजेश राठौर
error: Content is protected !!