Janjgir Big News : अमन कौशिक सुसाइड मामला, 5 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, डिटेल में पढ़िए… रायपुर और जांजगीर के हैं आरोपी…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने पेंड्री गांव के युवक अमन कौशिक के सुसाइड के मामले में 5 आरोपियों रायपुर के सतीश सोनवानी और जांजगीर के ऋषि चौहान, अंशुल गुहा, अनुराग राठौर, सोनू कर्ष के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज किया है. आरोप है कि युवक अमन कौशिक से उधार लेकर रुपये नहीं लौटाने पर उसने खुदकुशी की है. रायपुर के सतीश सोनवानी पर 1 करोड़ 60 लाख,- ऋषि चौहान पर 4 लाख 50 हजार, अंशुल गुहा पर 1 लाख 80 हजार, अनुराग राठौर पर 1 लाख 70 हजार और सोनू कर्ष पर 6 लाख उधार लेकर वापस नहीं करने आरोप लगा है, जिसके बाद अमन चौहान ने खुदकुशी कर ली है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

पुलिस के मुताबिक, पेंड्री गांव में युवक अमन कौशिक ने 10 सितम्बर को जहर सेवन कर लिया था. फिर 21 सितंबर को बिलासपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई थी. मामले में जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है. जांच के बाद और भी धारा बढ़ने की संभावना है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!