Korba News : NH चोटिया टोल प्लाजा में युवा कांग्रेस ने कोरबा जिले की गाड़ियों को टोल फ्री करने की मांग की, ‘गेट वेल सुन’ का कार्ड और गुलाब भेंटकर प्रदर्शन किया

कोरबा. NH चोटिया टोल प्लाजा में युवा कांग्रेस ने CG-12 यानी कोरबा जिले की गाड़ियों को टोल फ्री करने की मांग की है. यहां टोल प्लाजा के स्टाफ एवं मैनेजर को “गेट वेल सुन” का कार्ड और गुलाब भेंटकर प्रदर्शन किया है.

 



युवा कांग्रेस ने CG-12 से टोल टैक्स लेने से मना करते हुए आमजन से दुर्व्यवहार करने से मना किया है, वहीं इस दौरान युवा कांग्रेस और टोल प्लाजा मैनेजर के बीच तीखे नोंकझोंक भी हुई. फिलहाल, युवा कांग्रेस ने टोल फ्री नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है. इधर, आंदोलन से नुकसान होने पर सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होने की बात भी युवा कांग्रेस ने कही है.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

Related posts:

error: Content is protected !!