Baradwar Arrest : बाराद्वार पुलिस ने महुआ शराब और देशी शराब की बिक्री करने वाले 3 आरोपियों को अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने अलग-अलग जगह से महुआ शराब एवं देशी शराब की बिक्री करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में तीनों आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है. आरोपियों के पास से 13 लीटर महुआ शराब और 30 पाव देशी शराब को जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...

शनिवार 7 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खम्हरिया गांव में महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी विनोद टंडन के पास से 6 लीटर महुआ शराब को जब्त करके गिरफ्तार किया है.

इसी तरह डुमरपारा सड़क किनारे से आरोपी देवराज केंवट के पास से 30 पाव देशी शराब और बस्ती बाराद्वार से आरोपी छोटेलाल रात्रे के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त करके गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज
error: Content is protected !!