Champa Big News : सिवनी-बालपुर गांव के रेलवे ट्रैक में CISF हवलदार की मिली लाश, जांच में जुटी चांपा पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के सिवनी-बालपुर गांव के रेलवे ट्रैक में CISF हवलदार की लाश आज शाम 4 बजे के करीबन मिली है, जिसकी पहचान CISF आरक्षक रविंदर सिंह के रूप में हुई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

 



चांपा SDOP यदुमणि सिदार ने बताया, पुलिस को सूचना मिली कि सिवनी-बालपुर गांव के रेलवे ट्रैक में एक व्यक्ति की लाश पड़ी है. मौके पर चांपा पुलिस पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. मृतक व्यक्ति की पहचान CISF हवलदार रविंदर सिंह के रूप में हुई है और मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!