Korba Murder Arrest : महतारी वंदन योजना की राशि बनी हत्या की वजह, पति ने पत्नी को इतना मारा कि हो गई मौत, आरोपी पति गिरफ्तार, पसान क्षेत्र का मामला

कोरबा. पसान थाना क्षेत्र के सैला गांव में महतारी वंदन योजना का रुपये मौत का कारण बन गया है. रुपये मांगने पर आक्रोशित पति महिपाल धनुहार ने पत्नी सुन्नी बाई को हाथ-मुक्के से मारकर बेहोश कर दिया. बाद में इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई है. मामले में पुलिस ने आरोपी पति महिपाल धनुहार को गिरफ्तार कर लिया है.

 



जानकारी अनुसार, सैला गांव में महतारी वंदन योजना का रुपये निकालने पति-पत्नी बैंक गए हुए थे. यहां 1 हजार रुपये निकालकर पति ने 200 रुपये का शराब पी लिया. फिर बचे 800 रुपये की पत्नी द्वारा मांग करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया और पति ने पत्नी की हाथ-मुक्के से पिटाई कर दी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : अकलतरा पुलिस ने ISI से जुड़े युवक को गिरफ्तार किया, पाकिस्तान और सऊदी अरब से जुड़े तार...

इससे महिला बेहोश हो गई और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. फिर अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी सुन्नी बाई की मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति महिपाल धनुहार को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, मौके पर ही हुई मौत, आरोपी ड्राइवर हिरासत में...
error: Content is protected !!