Sakti FIR : रिस्दा गांव में आंगनबाड़ी सहायिका और उसके बेटे से 5 युवकों ने की मारपीट, बाराद्वार थाना में केस दर्ज

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के रिस्दा गांव में आंगनबाड़ी सहायिका और उसके बेटे से 5 युवकों ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले 5 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, रिस्दा गांव के आंगनबाड़ी सहायिका सुक्रिता कर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि मुकेश यादव, शेखर यादव, सूरज यादव, कृष्ण यादव, सरोज यादव उसके घर के पास आकर उसके बेटे के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने देकर मारपीट की. बीच-बचाव करने गई तो उसके साथ भी मारपीट की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई, 2 चेन माउंटेन, 2 लोडर और 4 हाइवा जब्त, भंडारित 3750 घनमीटर रेत जब्त, 4 लाख 91 हजार रुपये अर्थदण्ड, बम्हनीडीह, सिलादेही और गतवा में हुई कार्रवाई...

फिलहाल, मामले के बाराद्वार पुलिस ने मारपीट करने वाले पांचों युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

error: Content is protected !!