Champa Big Update : चाम्पा के डॉक्टर से मारपीट का मामला, कार्रवाई को लेकर SP से मिला IMA डॉक्टर्स एसोसिएशन

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा में स्थित प्रिशा डायग्नोस्टिक के संचालक डॉक्टर समीर सोनी से मारपीट के मामले में IMA डॉक्टर्स एसोसिएशन ने SP विवेक शुक्ला से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है. इस पर SP ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

 



दरअसल, चाम्पा के डायग्नोस्टिक सेंटर में 4 युवक, एक महिला के सिर पर चोट लगने पर सिटी स्कैन कराने पहुंचे थे. शराब के नशे में धुत्त युवकों ने पहले रिसेप्शन में कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किया और गाली-गलौज की. फिर वहां डॉक्टर समीर सोनी पहुंचे तो बदमाशों ने उनसे गाली-गलौज की और मारपीट की. मामले में चाम्पा पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

एक युवक प्रमोद बरेठ का नाम सामने आया है. बाकी का नाम पुलिस की जांच से पता चलेगा. डॉक्टर्स ने मामले में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है. इस पर पुलिस ने दस्तावेज मिलने के बाद धारा बढ़ाए जाने की बात कही है. पीड़ित डॉक्टर समीर सोनी ने बताया कि पुलिस को दस्तावेज दे दिया गया है. फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!