CG Big News : 3 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे…

रायपुर. राजधानी में रिश्ते के भाई ने 3 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मर्डर इसलिए कर दिया, क्योंकि बच्चे का पिता आरोपी को चोर-चोर कहकर चिढ़ाता था, जिससे गुस्से में आकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है. मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के VIP सिटी का है.



मिली जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार की है मृत बच्चे का नाम पुणेश मारकंडे है बच्चे के रिश्ते में नाबालिग भाई ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने बताया कि पुणेश मारकंडे के परिवार ने थाने शिकायत दर्ज कराया था और बताया था कि उनका बेटा गुम हो गया है. कहीं नहीं मिल रहा है. आखिरी बार एक नाबालिग लड़के के साथ देखा गया था. वह बच्चे के साथ खेल रहा था.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

इस दौरान पुलिस ने शक के दायरे में लेकर नाबालिग से पूछताछ की. पहले नाबालिग ने आनाकानी की, फिर परत दर परत कहानी बताई. 2 साल पहले बलौदाबाजार के बोहारडीह गांव में सभी लोग एक साथ रहकर मजदूरी करते थे. इस दौरान आरोपी घर में किसी चोरी में पकड़ा गया था, लेकिन पुलिस ने समझाइश देकर छोड़ दिया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Kharod Loot Case : खरौद की ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट के मामले में 5 माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, CCTV में कैद हुए थे बदमाश, ईनाम घोषित करने और पोस्टर जारी करने के बाद भी पुलिस के लंबे हाथ से बदमाश हैं दूर, व्यवसायियों में नाराजगी...

error: Content is protected !!