JanjgirChampa Big News : पटाखे का अवैध भंडारण, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख 35 हजार रुपये का पटाखा जब्त

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने पटाखे का अवैध भंडारण करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 35 हजार रुपये का पटाखा जब्त किया है. 2 कार्रवाई डोंगाकोहरौद गांव और 1 कार्रवाई पामगढ़ में हुई है. दीपावली में बेचने के लिए घर में पटाखे का भंडारण किया गया था. सूचना के बाद जिले में पामगढ़ पुलिस ने इस सीजन में यह पहली कार्रवाई की है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

दरअसल, डोंगाकोहरौद गांव के 2 घर में पटाखा भंडारण करने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद खगेन्द्र कौशिक के कब्जे से 2 लाख 53 हजार 646 रुपये का पटाखा और शिवचरण कश्यप के कब्जे से 62 हजार 317 रुपये का पटाखा जब्त किया गया है. इसी तरह पामगढ़ में सूरज कुर्रे के कब्जे से 1 लाख 19 हजार 661 रुपये का पटाखा जब्त किया गया है. तीनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9-B के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!