Akaltara Rape Arrest : शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक बरगवां से गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत अकलतरा पुलिस ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी अभिनव सिंह को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

 



दरअसल, थाना क्षेत्र के पीड़ित ने बताया कि 15 अक्टूबर की शाम को उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

जांच के दौरान पुलिस ने बरगंवा से नाबालिग लड़की को बरामद कर शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी अभिनव सिंह को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!