JanjgirChampa News : छठ पर्व के तीसरे दिन भोजपुरी समाज की व्रती महिलाओं ने ढलते सूर्य को अर्ध्य दिया, सुबह उगते सूरज को अर्ध्य देकर 36 घण्टे का निर्जला व्रत तोड़ेंगी

जांजगीर-चाम्पा. छठ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. आज छठ पर्व के तीसरे दिन भोजपुरी समाज की व्रती महिलाओं ने ढलते सूर्य को अर्ध्य दिया और छठी मैया की पूजा की. यहां सांसद कमलेश जांगड़े भी पहुंची और अपनी शुभकामनाएं दी. छठ पर्व के दूसरे दिन खरना के बाद व्रती महिलाएं, 36 घण्टे का निर्जला व्रत कर रही हैं और पर्व के चौथे दिन यानि कल सुबह उगते सूरज को अर्ध्य देकर व्रत तोड़ेंगी.

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

हसदेव नदी के छठ घाट में पहुंची व्रती महिलाओं ने छठ गीत गाया और छठ पर्व की मान्यता बताया. यहां जनप्रतिनिधि और भोजपुरी समाज के लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!