फ्लॉप की लगा दी झड़ी, गर्लफ्रेंड ने भी छोड़ा, 7 दिन पहले आई मूवी ने कमाए 173 करोड़, एक्टर बोला- मेरा पुनर्जन्म हुआ

एक्टर ने हीरो बनकर लगातार 5 फिल्में फ्लॉप दीं, तो लोगों को लगने लगा कि उनका वक्त खत्म हो गया है. लोग उन्हें फ्लॉप स्टार बताने लगे. करियर के साथ-साथ निजी जिंदगी पर भी बुरा असर पड़ा. एक्टर को उनकी गर्लफ्रेंड छोड़कर चली गई, जिनके साथ कभी शादी की चर्चाएं छाई रहती थीं. एक्टर ने हीरो वाला राग छोड़ा और अब विलेन बनकर बॉक्स ऑफिस पर छा गए हैं. फिल्म ने 7 दिनों में 170 करोड़ से ज्यादा कमाए, तो एक्टर ने कहा कि उनका पुनर्जन्म हुआ है.

 



 

 

बॉबी देओल को बुरे वक्त ने सिखाया कि रोल कैसा भी हो, उसमें अपना बेस्ट कैसे दिया जाता है. वे आज बॉलीवुड के खूंखार विलेन बनकर सफलता का स्वाद चख रहे हैं. उन्हीं की राह पर एक मशहूर एक्टर चल पड़े हैं, जिन्होंने विलेन बनकर अपने करियर को बर्बाद होने से बचा लिया है. फिल्म की सफलता से एक्टर इतना गदगद हैं कि उन्होंने एक बातचीत के दौरान कहा कि उनका पुनर्जन्म हुआ है.
अर्जुन कपूर के करियर के लिए ‘सिंघम अगेन’ संजीवनी साबित हुई है, जो साल 2017 से एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाए थे. उन्होंने फिल्म में विलेन का रोल निभाकर अपनी एक्टिंग के अनजाने पक्ष से दर्शकों को रूबरू करवाया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 7 दिनों में 173 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जो 1 नवंबर को दिवाली पर रिलीज हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

 

‘डेंजर लंका’ किरदार से हुए मशहूर
अर्जुन कपूर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को अपने करियर की नई शुरुआत मानते हैं. एक्टर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं खुश हूं कि लोग मेरे काम को पसंद कर रहे हैं. यह एक नई शुरुआत है. इसे आप पुनर्जन्म या जो भी कहें, मुझे लगता है कि अब यह फिर से शुरू हुआ है.’ अर्जुन कपूर ने फिल्म में ‘डेंजर लंका’ की भूमिका निभाई है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

‘सिंघम अगेन’ ने दिया खुद को साबित करने का मौका
अर्जुन कपूर ने कहा कि वे हमेशा से रोहित शेट्टी के काम के फैन रहे हैं, जिनमें ‘गोलमाल’, ‘सिंघम’ और ‘सिंबा’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं. उन्हें तब बहुत खुशी हुई, जब रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम अगेन’ में रोल के लिए संपर्क किया. अर्जुन कपूर ने कहा कि ‘सिंघम अगेन’ का प्रपोजल उनकी लाइफ में सही समय पर आया था. एक्टर ने कहा, ‘मैं एक चैलेंज और मौके की तलाश में था, ताकि मैं खुद को साबित कर सकूं और कॉम्पिटेटिव माहौल में अपना मौका पा सकूं. मुझे लगता है कि यह सही मौका था.’
अर्जुन कपूर की पिछली 5 फिल्में रही थीं फ्लॉप
‘सिंघम अगेन’ से पहले अर्जुन कपूर की आखिरी फिल्म जो ठीकठाक बिजनेस करने में कामयाब रही थी, वह थी- ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ जो 19 मई 2017 को रिलीज हुई थी. इसके बाद, एक्टर ‘मुबारकां’, ‘नमस्ते इंग्लैंड’, ‘इंडिया मोस्ट वॉन्टेड’, ‘पानीपत’ और ‘संदीप और पिंकी फरार’ में नजर आए, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!