Janjgir Big News : कलेक्टोरेट में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने जिला प्रशासन के अफसरों की बैठक ली, कांग्रेस विधायकों को नहीं बुलाया गया, मीटिंग में भाजपा नेताओं की मौजूदगी से सियासत तेज, कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप ने ये कही बड़ी बात…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के कलेक्टोरेट में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने जिला प्रशासन के अफसरों की मीटिंग ली, लेकिन कांग्रेस विधायकों को नहीं बुलाया गया, वहीं विभागीय अफसरों की मीटिंग में भाजपा नेताओं की मौजूदगी से सियासत तेज हो गई है. जांजगीर-चाम्पा के कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप ने सवाल उठाया है कि केंद्रीय राज्यमंत्री की बैठक में जिले के विधायकों को क्यों नहीं बुलाया गया और विभागीय समीक्षा बैठक में भाजपा नेताओं की उपस्थिति क्यों रही ?

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

उन्होंने कहा कि सरकार को सरकारी बैठक को लेकर गाइडलाइन जारी करना चाहिए और प्रोटोकॉल के तहत बैठक लेनी चाहिए. विधायक ने कहा है कि इस मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा.

कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप ने यह भी कहा है कि केंद्रीय मंत्री को जिले को सौगात देनी चाहिए. सीएम का जिले में अभी तक दौरान नहीं हुआ है और इस सरकार में सुशासन नहीं, केवल भाजपाकरण हो रहा है, यह चिंता की बात है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!