CG News: करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को मिल रहा VIP ट्रीटमेंट, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में रुपए डबल करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी अशफाक उल्ला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में सोशल मीडिया पर आरोपी अशफाक उल्ला की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें पुलिस द्वारा उसे VIP ट्रीटमेंट दिए जाने की तस्वीर सामने आई है। VIP ट्रीटमेंट का फोटो खूब वायरल हो रहा है।

 



कोतवाली थाने का यह पूरा मामला बताया जा रहा है। बता दें कि, आरोपी अशफाक उल्ला 6 दिनों से पुलिस रिमांड पर है। आरोपी पर 200 करोड़ की ठगी करने का आरोप है। शिकायतकर्ताओं के शिकायत की जांच कर सूरजपुर पुलिस मामलों में अपराध दर्ज करेगी।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

मालूम हो की, सूरजपुर पुलिस ने 35 से 82 दिनों में निवेशित रकम दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चर्चित अशफाक उल्ला और उसके पिता को 29 नवंबर को गिरफ्तार किया था। अशफाक उल्ला की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ताओं की थाने में लाइन लग गई है। अब तक 68 से अधिक शिकायतकर्ता थाने पहुंच चुके हैं ।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!