Janjgir Big News : अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष खुशवंत साहेब ने कहा, ‘जनसंख्या के लिहाज सभी को आरक्षण मिलेगा’, ‘छग में माहौल बिगाड़ने का काम कर रही कांग्रेस’, ‘कांग्रेस के नेता अपने गिरेबां पर पहले झांके’

जांजगीर-चाम्पा. अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष खुशवंत साहेब, जांजगीर पहुंचे. यहां मीडिया से बातचीत में आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि जनसंख्या के लिहाज से सभी को आरक्षण मिलेगा. छग में सरकार, सभी वर्ग के लिए काम कर रही है. जांजगीर में प्रशासन की रोक के बाद भी कांग्रेस विधायकों द्वारा अम्बेडकर प्रतिमा के अनावरण करने के मामले पर खुशवंत साहेब ने कहा कि जो हुआ है, वह सही नहीं हुआ है, जबरदस्ती करना अनुचित हैं. हम सभी को अम्बेडकर के मार्ग पर चलना चाहिए.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

छग में अपराध बढ़ने कांग्रेस के आरोप पर कहा कि छग में बेहतर माहौल है. सख्ती से कार्रवाई की जा रही है. छग में माहौल बिगाड़ने का काम कांग्रेस कर रही है और कई घटनाओं में कांग्रेस नेताओं के नाम सामने आए हैं.

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बयान पर पलटवार करते खुशवंत साहेब ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपने गिरेबां पर पहले झांके, उनमें कितने गुट हैं. कांग्रेस में कुर्सी टूटती है, लात-घूंसे चलते हैं और कांग्रेस के नेता, आम लोगों डराने का काम करते हैं.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!