Akaltara Thief : अकलतरा के CCI रोड में 1 घंटा घर को सूना छोड़ना पड़ा महंगा, नगद समेत 5 लाख रुपये के जेवर और सामान अज्ञात चोरों ने किया पार

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में अज्ञात चोरों ने पूर्व सैनिक के घर से जेवर और नगदी सहित 5 लाख रुपए के सामान को पार कर दिया है. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के वार्ड नं 20 निवासी पूर्व सैनिक डीएन तिवारी के घर में मेहमान आए थे. मेहमानों के साथ घर से कुछ ही दूर घूमने निकले थे. करीब एक घंटे बाद जब पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था. घर में अंदर जाने पर सभी रूम के ताले टूटे हुए थे. अज्ञात चोरों ने आलमारी के अंदर रखे नगदी, सोने-चांदी के जेवर और महंगी साड़ियों को भी चोरी कर ली है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित

जेवरात और नगद डेढ़ लाख की चोरी हुई है. कुल मिलाकर करीब 5 लाख रुपए के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है. अज्ञात चोरों ने CCTV का डीवीआर भी ले गए हैं, जिसमें रिकार्डिंग होती है. पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...
error: Content is protected !!