JanjgirChampa Action : बिर्रा पुलिस ने अवैध तरीके से 125 बोरी धान का परिवहन करते माजदा वाहन को पकड़ा

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने माजदा वाहन को अवैध तरीके से धान का परिवहन करते पकड़ा है और 125 बोरी धान को जब्त किया है. फिर खाद्य विभाग की टीम को सूचना दी गई और जब्त धान को उनके हवाले कर दिया गया है. पकड़ा गया वाहन ओडिसा पासिंग का है, जिसे सारंगढ जिले का ड्राइवर चला रहा था. मामले में खाद्य विभाग ने मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

दरअसल, बिर्रा पुलिस पेट्रोलिंग पर निकली थी. इस दौरान देवरानी गांव से माजदा वाहन में धान को भरकर लाया जा रहा था, तभी पुलिस टीम ने वाहन को रुकवाया और धान को लेकर वैध दस्तावेज मांगा गया तो ड्राइवर नहीं दे पाया. फिर पुलिस ने खाद्य विभाग की टीम को प्रकरण सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!