Janjgir-Champa Problem : KSK पॉवर प्लांट के भूविस्थापित किसान पिछले 13 साल से परेशान, भूविस्थापितों को ना तो मुआवजा मिला, ना नौकरी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर-चाम्पा के KSK पॉवर प्लांट के भूविस्थापित किसान पिछले 13 साल से परेशान हैं. प्लांट के द्वारा बसंतपुर और डोंगाकोहरौद गांव के भूविस्थापितों को ना तो मुआवजा मिला है और ना ही कोई अन्य सुविधा. इसे लेकर भूविस्थापित, जांजगीर कलेक्टोरेट पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई है.

 



भूविस्थापितों ने बताया कि उनकी जमीन लेने के बदले उन्हें प्लांट के द्वारा उचित मुआवजा, नौकरी, फ्री बिजली, हॉस्पिटल, पानी सहित अन्य सुविधा देने की बात कही गई थी, लेकिन विडंबना यह है कि भुविस्थापितों को उचित मुआवजा, नौकरी याने प्लांट द्वारा कही गई बातें पूरी नहीं हुई है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

बसंतपुर गांव में प्लांट का पम्प हाउस है और डोंगकोहरौद गांव में डेम बनाया गया है. इससे भूविस्थापितों को कई समस्या हो रही है. इसे लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!