Baradwar Big News : वार्ड नं 1 के तालाब में व्यक्ति की मिली लाश, पोस्टमार्टम से होगा मौत का खुलासा, जांच में जुटी बाराद्वार पुलिस

सक्ती. बाराद्वार के वार्ड नं 1 के तालाब में राजेश यादव की लाश मिली है. रविवार की शाम को व्यक्ति ने गौशाला जाने की बात कहकर घर से निकला था. इसके बाद उसकी लाश तालाब में मिली है. सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तालाब से शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजन को सौंप दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

दरअसल, बाराद्वार के सोनाउराम यादव का 32 वर्षीय बेटा राजेश यादव, घर में गौशाला जाने की बात कहकर रविवार की शाम को घर से निकला था. इसके बाद वापस गौशाला से वापास नहीं आया. गांव के कुछ लोगों ने तालाब में राजेश यादव की लाश देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी. फिर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!