Sakti Big News : करंट की चपेट में आया किसान, हुई मौत, जैजैपुर क्षेत्र का मामला

Sakti Big News : करंट की चपेट में आया किसान, हुई मौत, जैजैपुर क्षेत्र का मामला

 



सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खम्हारडीह में किसान करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई है. घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और रो-रोकर बुरा हाल है. रबी फसल के लिए खेत में मोटर पंप चालू करने के दौरान यह हादसा हुआ है. मृतक किसान का नाम राजेश सिदार है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

जानकारी के अनुसार, राजेश सिदार, खेत गया हुआ था, जहां रबी फसल लगाई गई है. यहां सिंचाई करने के लिए वह मोटर चालू कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया और उसे जैजैपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने किसान राजेश सिदार को मृत घोषित दिया. घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. फिलहाल, मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 14 अक्टूबर को दौरा कार्यक्रम, शिवरीनारायण भी आएंगे... जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!