Sakti Thief : कुम्हारीकला गांव से अज्ञात चोरों ने 1 लाख 40 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात को किया पार, अज्ञात चोरों के खिलाफ बाराद्वार थाना में केस दर्ज

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के कुम्हारीकला गांव से अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर 1 लाख 40 हजार नगदी और सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली है. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 305, 331(4) के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, कुम्हारीकला गांव के भागवत प्रसाद यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके दो बेटे कोरबा में रहते है. उसकी पत्नी बेटों से मिलने कोरबा गई हुई थी तो वह घर में अकेला था तो वह भी घर में ताला लगाकर कोरबा चले गए. उसके भतीजे ने फ़ोन करके बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है. वापस घर आकर देखने पर सामान बिखरा पड़ा हुआ था. अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और 1 लाख 40 हजार नगदी रकम की चोरी कर ली थी. फिलहाल, मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!