Korba Accident RoadBlock : ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत के बाद हुआ बवाल, आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर ट्रक और ट्रेलर में लगाई आग, सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम, घण्टों बंद रहा मार्ग…

कोरबा. कोतवाली थाना क्षेत्र के राताखार के पास ट्रक ने स्कूटी को ठोकर मार दी. हादसे में 1 युवक यश दुबे की मौके पर ही मौत हो गई और 2 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद आक्रोशित परिजन और लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया. यहां घटनाकरित ट्रक और 1 अन्य ट्रेलर में तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया है. मौके पर पुलिस, दल-बल के साथ पहुंची और दमकल को सूचना दी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी विरासत बनेगा : अमर सुल्तानिया, पेड़ सिर्फ लगाइए नहीं, उन्हें परिवार की तरह पालिए", हरिलीला ट्रस्ट ने हाथीटिकरा से शुरू किया हरित अभियान...

यहां आक्रोशित भीड़ ने जमकर हंगामा किया और दमकल की गाड़ी को भी आग बुझाने रोक दिया. बड़ी मशक्कत के बाद आक्रोशित परिजन को समझाकर 50 हजार रुपये सहायता राशि प्रदान की गई. यहां राताखार मुख्यमार्ग पर खड़े ट्रेलरों पर कार्रवाई और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग को पूरी करने का आश्वासन देते हुए चक्काजाम को समाप्त कराया है. चक्काजाम समाप्त होते ही शव को मर्च्युरी ले जाया गया है और दमकल की गाड़ी ने ट्रक और ट्रेलर में आग बुझाई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : अकलतरा में ISI स्लीपर सेल पकड़ाने का मामला, पुलिस ने 5 दिनों की रिमांड पर लिया, पूछताछ में कई खुलासे, अब इस बड़े कानून के तहत भी होगी कार्रवाई...

आपको बता दें कि नववर्ष के दिन कोरबा में यह बड़ी घटना घटी है, जिसमे आक्रोशित लोगों को शांत कराने सभी थाना, चौकी से पुलिस बल बुलाया गया था.

error: Content is protected !!