JanjgirChampa Thief : बेटों से मिलने महिला गई बिलासपुर, अज्ञात चोरों ने सूनेपन का फायदा उठा घर का ताला तोड़ा, अब तक पुलिस द्वारा नहीं की गई FIR, मुलमुला थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के सोनसरी गांव के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. महिला अपने बेटों से मिलने बिलासपुर गई हुई थी. चोरी होने के कई दिन बाद भी मुलमुला पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है. मुलमुला थाना क्षेत्र में लगातार क्चोरी की घटनाओं से आम लोगों में भय का माहौल है.

 



दरअसल, सोनसरी गांव की महिला विमला दुबे के चार बेटे हैं, जो बिलासपुर में रहते है. अपने बेटों से मिलने महिला बिलासपुर गई हुई थी. इस दौरान वहां उन्हें रुके 3 दिन हुआ था कि अज्ञात चोरों ने सूनेपन का फायदा उठाकर घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है, लेकिन गनीमत रही कि अज्ञात चोरों ने तिजोरी का ताला नहीं तोड़ पाया, नहीं तो बड़ी चोरी हो सकती थी. इससे पहले भी गांव में कई चोरियां हो चुकी हैं, जिसका खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है. चोरी की लगातार घटना होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!