Janjgir Big News : एंटी करप्शन ब्यरो की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रिश्वत लेते वरिष्ठ निरीक्षक गिरफ्तार, हाथकरघा जिला कार्यालय के वरिष्ठ निरीक्षक पर कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के लछनपुर गांव में स्थित जिला हाथकरघा कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ निरीक्षक हरेकृष्ण चौहान को ACB बिलासपुर की टीम ने 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.

 



ACB बिलासपुर के डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि जिले की 3 बुनकर समिति के कार्य निष्पादन पर लगी रोक पर राज्य कार्यालय द्वारा रिपोर्ट मंगाई गई थी. रिपोर्ट भेजने वरिष्ठ निरीक्षक हरेकृष्ण चौहान ने महेंद्र देवांगन 1 लाख 75 हजार रुपये की मांग की थी और 50 हजार रुपये की पहली किश्त लेते वरिष्ठ निरीक्षक को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...
error: Content is protected !!