JanjgirChampa Action : खनिज का अवैध उत्खनन और परिवहन, 1 चेन माउंटेन और 9 ट्रैक्टर को पकड़ा, खनिज उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जिले में खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने रेत का उत्खनन करते 1 चेन माउंटेन और पत्थर-गिट्टी का अवैध परिवहन करते 9 ट्रैक्टर को पकड़ा है. इन वाहनों के मालिकों से खनिज अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला जाएगा. खनिज विभाग की कार्रवाई से हड़कम्प है.

 



दरअसल, शिवरीनारायण क्षेत्र के देवरघटा गांव में महानदी पर रेत का उत्खनन करते 1 चेन माउंटेन को सील किया गया है, वहीं जांजगीर क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते 2 ट्रैक्टर और बिर्रा क्षेत्र में पत्थर का अवैध परिवहन करते 7 ट्रैक्टर पर कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fraud Arrest : रुपये डबल करने का लालच देकर 18 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, जमीन, शेयर मार्केट में निवेश का दिया था झांसा, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई...

जिला खनि अधिकारी अनिल साहू ने बताया कि खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. शिकायत मिलने के बाद टीम भेजकर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा है कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh News : परियोजना अधिकारी पामगढ़ रवि कुमार शर्मा के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने की अनुशंसा...
error: Content is protected !!