JanjgirChampa Big News : नवागढ़ के अधिवक्ता पहुंचे जांजगीर, नवागढ़ को राजस्व अनुविभाग बनाने CM को देना चाहते थे ज्ञापन, कचहरी चौक में पुलिस ने रोका… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ को राजस्व अनुविभाग बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ता, जांजगीर पहुंचे और सीएम विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपना चाहा, लेकिन पुलिस ने कचहरी चौक पर अधिवक्ताओं को रोक दिया. नवागढ़ के अधिवक्ता, राजस्व अनुविभाग बनाने ज्ञापन देने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें एक बार निराशा हाथ लगी.

 



आपको बता दें, पिछले 15 बरसों से नवागढ़ को राजस्व अनुविभाग बनाने की मांग की जा रही है. अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों ने पहले भी आंदोलन किया था, लेकिन मांग पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है, जबकि नवागढ़ बहुत पुराना तहसील है. अभी 20 दिनों पर अधिवक्ताओं ने कलेक्टोरेट जांजगीर पहुंचकर सड़क पर प्रदर्शन किया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!