Sakti News : 36वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत SP अंकिता शर्मा ने बाराद्वार थाना के कर्मचारी और अधिकारियों को हेलमेट का किया वितरण, SP ने चलाई बुलेट

सक्ती. जिले में एसपी अंकिता शर्मा ने 36वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत SP अंकिता शर्मा ने बाराद्वार थाना में पदस्थ अधिकारी और कर्मचारियों को हेलमेट का वितरण किया. इस दौरान एडिशनल एसपी हरीश यादव, बाराद्वार थाना प्रभारी अनवर अली सहित स्टॉफ मौजूद थे. यहां एसपी ने बुलेट चलाई और हेलमेट लगाने का संदेश दिया.

 



दरअसल, SP अंकिता शर्मा ने बाराद्वार थाना पहुंचकर जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलमेट का वितरण किया. इस दौरान SP अंकिता शर्मा ने हेलमेट की उपयोगिता को समझाने बुलेट चलाते हुए आसपास का भ्रमण किया. इसके साथ ही, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए अवैध गांजा, जुआ, शराब की बिक्री एवं परिवहन करने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाने अधिक से अधिक कार्रवाई में निर्देश दिए हैं.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!