JanjgirChampa Big News : अकलतरा नगर पालिका में शिवसेना की अध्यक्ष प्रत्याशी पूजा टांडेकर का नामांकन निरस्त, अभी मिस छत्तीसगढ़ बनी थी, …इस वजह से निरस्त हुआ नामांकन, डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ सुंदरी पूजा टांडेकर ने शिवसेना की ओर से अकलतरा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था, लेकिन शिवसेना को बड़ा झटका लगा है. शिवसेना की अध्यक्ष प्रत्याशी पूजा टांडेकर का नामांकन रद्द हो गया है. 25 वर्ष के लिए 2 दिन कम था, जिसके चलते उनका नामांकन रद्द किया गया है. नामांकन रद्द होने के बाद उनका दर्द भी छलका है और उनकी आंखों में आंसू भर आईं.

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

आपको बता दें, छत्तीसगढ़ सुंदरी यानी मिस छत्तीसगढ़ पूजा टांडेकर ने अकलतरा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था, लेकिन पूजा को नामांकन स्क्रूटनी के दौरान यह पता चला कि उनकी उम्र 25 वर्ष पूर्ण नहीं हुई है. 25 वर्ष होने के लिए 2 दिन बचा था, इस कारण से पूजा टांडेकर का नामांकन निरस्त कर दिया गया है. जैसे ही इस बात की जानकारी पूजा को हुई तो उनका दर्द छलक उठा और उनकी आंखों से आंसू बहने लगा.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!