JanjgirChampa Death : नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का मामला, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शुरू की जांच

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के दुरपा-मुड़पार गांव की नहर में बुजुर्ग की लाश मिली है. मृतक बुजुर्ग का नाम सोहन बंजारे है, जो 65 वर्ष का था. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, तुस्मा गांव में बुजुर्ग सोहन बंजारे, नहर के किनारे बैठा था. इस दौरान वह नहर में गिर गया और उसकी डूबने से मौत हो गई. बुजुर्ग की लाश दुरपा-मुड़पार गांव की नहर में मिली है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!