Akaltara Suicide : पेड़ पर युवक की लाश लटकी मिली, पुलिस कर रही तफ्तीश

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के बरगवां गांव में पेड़ पर युवक की लाश लटकी मिली है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है. मृतक का नाम भीमराज सूर्यवंशी बताया जा रहा है और वह कन्हईबंद गांव का रहने वाला था.

 



जानकारी के अनुसार, खेत के पेड़ पर लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक की लाश सड़ने लगी है और उसकी पॉकिट से आधार कार्ड मिला, जिसे भीमराज सूर्यवंशी के रूप में उसकी पहचान हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

फिलहाल, शव को देखकर यही आशंका जताई जा रही है कि युवक ने खुदकुशी की है. मामले में पुलिस जांच कर रही है. पीएम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!