Janjgir Fraud Arrest : चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया गया, 2011 से था फरार, मामले में 13 एजेंटों की हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है. रकम दुगना करने का झांसा देकर आरोपियों ने ग्रामीणों से लाखों की ठगी की है. पहले भी मामले में 13 एजेंटों को गिरफ्तार किया जा चुका है. आरोपी डायरेक्टर का नाम रामकिशन चौहान, कोरबा के मानिकपुर का रहने वाला है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ IPC की 420, 409, 34 और चिटफंड की धारा 4, 3, 5 के तहत जुर्म दर्ज किया था. मामला 2011 का है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश, सचिव भीम सिंह ने सड़क की कोर कटिंग करवाकर मौके पर ही करवाई जांच...

पुलिस के अनुसार, 2011 में आरोपी डायरेक्टर रामकिशन चौहान एवं अन्य साथी, खोखरा गांव के ग्रामीणों के घर पहुंचे थे और चिटफंड कंपनी सर्वमंगला प्रॉपर्टीज इंडिया लिमिटेड कोरबा के माध्यम से रकम दुगना करने का झांसा दिया था. इस तरह रिपोर्टकर्ता महेन्द्र तिवारी और उसके परिवार के लोगों से 8,99,750 रुपये और अन्य ग्रामीणों से 5,09,060 रुपये जमा करा लिए थे.

इसके बाद ग्रामीणों को रकम वापस नहीं किया गया और घुमाने लगा. मामले में सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट लिखाई गई थी. फिर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर रामकिशन चौहान फरार था, जिसकी गिरफ्तारी की गई है. मामले में उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद में मैक्लियोड्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का सफल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
error: Content is protected !!