Akaltara Big News : CCI रोड में 3 बदमाशों ने रास्ता रोककर युवक से 15 सौ रुपये की लूट, युवक पर धारदार हथियार से किया हमला, युवक हुआ घायल, अकलतरा थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के CCI रोड में 3 अज्ञात बदमाशों ने रास्ता रोककर युवक महेंद्र साहू से 15 सौ रुपये की लूट की है. मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 109, 3 (5), 309(4) के तहत केस दर्ज किया है.

 



दरअसल, अकलतरा के महेंद्र साहू ने बताया कि वह पेट्रोल भरवाकर वापस अपने घर जा रहा था. इस दौरान CCI रोड में 3 अज्ञात बदमाशों ने रास्ता रोककर उससे 15 सौ रुपये लूट ली और मोबाइल भी लूटने का प्रयास किया. तब वह वहां से भागने लगा तो बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. मारपीट की वजह वह लहूलुहान हो गया. फिर उसे छोड़कर तीनों बदमाश मौके से भाग गए.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात 3 बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!