Korba Big News : बैंक से रुपये निकालकर घर जाते वक्त शख्स हुआ लूट का शिकार, 90 हजार की लूट, वारदात CCTV में कैद

कोरबा. कोतवाली थाना क्षेत्र के पावर हाउस मुख्य मार्ग पर एसएस प्लाजा के पास अपिकर केरकेट्टा से 90 हजार की लूट की घटना हो गई. बैंक से रुपये निकालकर घर जाते वक्त बाइक सवार दो लुटेरो ने रुपये से भरा बैग छीनकर इस वारदात को अंजाम दिया है. इधर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



आपको बता दे कि, मानिकपुर चौकी क्षेत्र में गायत्री नगर के निवासी अपिकर केरकेटा, दोपहर के समय अपनी वैन में सवार होकर एसएस प्लाजा स्थित बैंक गए हुए थे. यहां बैंक से 90 हजार निकाल कर वापस अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दो लुटेरे आए और रुपये से भरे बैग को हाथ से झपटकर फरार हो गए.-यह वारदात मौके पर लगे CCTV में कैद हो गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : खनिज विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने फिर की बड़ी कार्रवाई, बम्हनीडीह क्षेत्र की 4 जगहों में 1450 ट्रैक्टर रेत जब्त, 1 ट्रैक्टर भी पकड़ाया...

माना जा रहा है कि लुटेरे, बैंक से ही पीड़ित का पीछा कर रहे थे और मौका पाकर वारदात को अंजाम दे दिया. घटना की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया, वहीं पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली थाना में की है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई, 2 चेन माउंटेन, 2 लोडर और 4 हाइवा जब्त, भंडारित 3750 घनमीटर रेत जब्त, 4 लाख 91 हजार रुपये अर्थदण्ड, बम्हनीडीह, सिलादेही और गतवा में हुई कार्रवाई...
error: Content is protected !!