Korba Arrest : सेंधमारी कर घर में चोरी की और फिर आग लगा दी, एक आरोपी गिरफ्तार, …ये थी वजह… डिटेल में पढ़िए…

कोरबा. कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में सेंधमारी कर घर में चोरी और आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी संदीप पाटले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और चोरी किए गए होम थिएटर को भी जब्त कर लिया है.

 



दरअसल, आदर्श नगर निवासी दिनेश कुमार, अपने परिवार के विवाह समारोह में गए हुए थे और जब वे वापस कुसमुंडा आ रहे थे, तब कॉलोनी वालो ने उन्हें सूचना दी कि घर से धुआं निकल रहा है. सूचना पर मौके पर दमकल की टीम को भी बुलाया गया था. मकान में देखा गया कि घर के पीछे सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने घर के सामान को चोरी कर ली थी और साक्ष्य छिपाने के लिए आग लगाकर फरार हो गए थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

फिलहाल, पुलिस ने चोरी और आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने पुरानी रंजिश की वजह से घटना को अंजाम देना बताया है.

error: Content is protected !!