JanjgirChampa News : जिला पंचायत में 5 मार्च को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव, भाजपा की स्थिति मजबूत… BJP से इनका नाम आगे…

जांजगीर-चाम्पा. जिला पंचायत में 5 मार्च को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा. इसे लेकर जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है. 17 सदस्य वाली जिला पंचायत में 10 भाजपा समर्थित, 5 कांग्रेस, 1 बसपा और 1 निर्दलीय सदस्य जीतकर आए हैं.

 



जिला पंचायत में अध्यक्ष का पद अजा महिला के लिए आरक्षित है, वहीं भाजपा से सत्यलता आनंद प्रकाश मिरी और कांग्रेस से प्रीति अजय दिव्य की प्रमुख दावेदारी है, लेकिन संख्या बल के लिहाज से बीजेपी की स्थिति मजबूत है. हालांकि, 5 मार्च को पता चलेगा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज किनके सिर पर सजता है ?

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

इधर, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए जिला प्रशासन ने अधिकारी नियुक्त कर दिया है, वहीं व्यापक सुरक्षा के लिए भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!