Janjgir Fraud Arrest : फर्जी तरीके से सिम जारी करने के मामले में 3 मोबाइल दुकान संचालक गिरफ्तार, 102 फर्जी सिम जारी किया गया था, ऐसे हुआ खुलासा…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने फर्जी तरीके से सिम जारी करने के मामले में 3 मोबाइल दुकान संचालक किशोर राम वानी, अंकिता गुप्ता, निखिल देवांगन को गिरफ्तार किया है और तीनों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है. तीनों आरोपी मोबाइल संचालक जांजगीर के ही रहने वाले हैं. आरोपियों ने ग्राहकों के बगैर जानकारी के 102 फर्जी सिम जारी किए थे.

 



दरअसल, पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर जांजगीर पुलिस और साइबर सेल ने जांच की और मोबाइल दुकानों में छापेमार कार्रवाई की गई, जहां नैला के फन मोबाइल द्वारा 56, ब्लॉक कॉलोनी के रेखा मोबाइल द्वारा 19 और रिंग रोड़ के गोनिक्स मोबाइल के द्वारा 27 फर्जी सिम जारी किए गए थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

इस पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66 सी, दूर संचार अधिनियम की धारा 42(3)(e), BNS की धारा 318(4) के तहत FIR दर्ज किया और फन मोबाइल के संचालक किशोर राम वानी, रेखा मोबाइल के संचालक अंकिता गुप्ता, गोनिक्स मोबाइल दुकान के संचालक निखिल देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!