Korba News : ई-रिक्शा महिला चालक और स्कूटी सवार के बीच चप्पल वार, पुलिस से हुई शिकायत, ये थी विवाद की वजह…

कोरबा. ई-रिक्शा की महिला चालक का स्कूटी सवार युवक के साथ साइड देने के नाम पर विवाद हो गया और दोनों के बीच चप्पल से मारपीट शुरू हो गई. इस घटना का प्रत्यक्षदर्शियों ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

 



यह घटना बुधवारी बायपास मार्ग में गणेश मंदिर के पास हुई है, जहां ई-रिक्शा महिला चालक और स्कूटी सवार युवक के बीच साइड देने नाम पर विवाद हुआ. यहां महिला ने अपनी चप्पल निकाल का युवक को मारना शुरू कर दिया, फिर युवक ने भी आक्रोशित होकर महिला से चप्पल छीन ली और उसकी पिटाई कर दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. महिला ने इसकी शिकायत मानिकपुर पुलिस चौकी में की है और पुलिस इसकी जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : चैतन्य शिक्षा महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने एक दिवसीय शिविर में चलाया स्वास्थ्य, शिक्षा एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति किया जागरूक...

Related posts:

error: Content is protected !!