Sakti News : नगर पालिका परिषद सक्ती के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने 5 विद्वान पंडितों के सानिध्य में शपथ लेकर संभाला पदभार

सक्ती. नगर पालिका परिषद सक्ती के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने 5 विद्वान पंडितों के सानिध्य में शपथ ग्रहण किया और अपना पदभार संभाला है. श्याम सुंदर अग्रवाल नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के करीबी माने जाते थे. नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस से प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर नाराज होकर कांग्रेस से इस्तीफा देकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में थे और उन्होंने भाजपा एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि जनता ने जो स्नेह और प्यार दिया है. उस पर खरा उतरूंगा. मैं चुनाव लड़ने वाला नहीं था, लेकिन सक्ती की जनता के हित के लिए चुनाव लड़ना पड़ेगा. यह चुनाव जनता लड़ी है और जनता के विश्वास पर पूर्ण रूप से खरा उतरूंगा.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!