Janjgir Big News : जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के खिलाफ डॉक्टर्स और स्टाफ लामबंद, नहीं हटाने पर अब 11 मार्च से ओपीडी का होगा बहिष्कार

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के खिलाफ डॉक्टर्स और स्टाफ लामबंद हैं और सिविल सर्जन को हटाने की मांग कर रहे हैं. अब 11 मार्च से डॉक्टर्स और स्टाफ, ओपीडी का बहिष्कार कर आंदोलन करेंगे. 3 दिनों से जिला अस्पताल में माहौल गरमाया हुआ है.

 



सिविल सर्जन के खिलाफ स्टाफ की शिकायत पर कलेक्टर ने जांच के लिए अपर कलेक्टर के नेतृत्व में 3 सदस्यीय टीम गठित की है, लेकिन जांच पूरी नहीं हुई है, वहीं सिविल सर्जन को भी नहीं हटाया गया है. इसे लेकर जिला अस्पताल के डॉक्टर्स और स्टाफ में नाराजगी है और अब 11 मार्च से डॉक्टर्स और स्टाफ, ओपीडी का बहिष्कार कर आंदोलन करेंगे.

इसे भी पढ़े -  Dhamtari News : आदतन बदमाश एवं चिट्ठा तस्कर अभिनव तिवारी उर्फ लवली को किया गया जिला बदर, जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश, जेल से रिहाई के बाद आदेश होगा प्रभावशील...पढ़िए

Related posts:

error: Content is protected !!