Sakti News : 25 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी मुक्ताराजा गांव से गिरफ्तार, बाराद्वार थाना क्षेत्र का मामला

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के मुक्ताराजा गांव में महुआ शराब बेचने वाले आरोपी राजेश बंजारे को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.

 



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुक्ताराजा गांव के राजेश बंजारे, महुआ शराब की बिक्री कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और महुआ शराब बेचने वाले आरोपी राजेश बंजारे के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के नन्हे विद्यार्थियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!