Akaltara Death : खटोला गांव के तालाब में डूबा बुजुर्ग की मौत, अकलतरा पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के खटोला गांव के तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक का नाम सुखसागर कंवर है और वह खटोला गांव का रहने वाला था. मृतक की उम्र 55 वर्ष थी और वह शाम को नहाने गया था, तभी यह घटना घटित हुई.

 



पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग सुखसागर कंवर 13 मार्च की शाम तालाब में नहाने गया था, जहां वह डूब गया था और आज उसकी लाश तालाब में मिली है. इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और फिर पुलिस को सूचना दी गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम किया गया है. मामले में अकलतरा पुलिस जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!