Champa Arrest : चाम्पा पुलिस ने पिस्टल और 14 नग जिंदा कारतूस के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने पिस्टल और 14 नग जिंदा कारतूस के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी डंगेश्वर श्रीवास और बिंदेश्वर गोपाल, चाम्पा के रहने वाले हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, 3 जनवरी को रायपुर से उत्तरप्रदेश जाने वाली ट्रेन में अज्ञात बदमाशों के द्वारा रिटायर्ड आर्मी के जवान के बैग से पिस्टल और कारतूस की चोरी कर ली गई थी. फिर MP के रीवा की जीआरपी टीम चाम्पा पहुंची और चाम्पा पुलिस के सहयोग से दोनों आरोपी को पकड़ा.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

इसके बाद पूछताछ में यह बात सामने आई कि जबलपुर के आयुष ठाकुर से उसने पिस्टल और कारतूस खरीदा था. फिर उसे चाम्पा के बिंदेश्वर गोपाल को उसने बेच दिया है. इस तरह दोनों आरोपी डंगेश्वर श्रीवास, बिंदेश्वर गोपाल को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही, पिस्टल और 14 नग जिंदा कारतूस को जब्त किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!