JanjgirChampa Fraud Arrest : PDS में 17 लाख 37 हजार की गड़बड़ी, FIR के बाद समूह की अध्यक्ष और विक्रेता गिरफ्तार, भेजे गए जेल, समूह की सचिव फरार

जांजगीर-चाम्पा. राहौद चौकी पुलिस ने भंवतरा गांव के शासकीय उचित मूल्य दुकान में 17 लाख 37 हजार की राशन सामग्री के गबन के मामले में महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष केसर बाई और विक्रेता लालाराम कश्यप को गिरफ्तार किया है. मामले में समूह की सचिव संगीता साहू फरार है, जिसकी तलाश जारी है. मामला 2018 का है.



पुलिस के मुताबिक, भंवतरा गांव के माता महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष केसर बाई, सचिव संगीता साहू, विक्रेता लालाराम कश्यप ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान से चावल, शक्कर, नमक और केरोसिन का गबन कर लिया था, जिसकी कीमत 17 लाख 37 हजार है.

इसे भी पढ़े -  Akaktara Arrest : तहसील कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों से गाली-गलौज कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोलर पैनल को उखाड़कर आरोपी ने किया क्षतिग्रस्त, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 420, 409, 34 और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत जुर्म दर्ज किया यहां. फिर आरोपी अध्यक्ष केसर बाई, विक्रेता लालाराम कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है. इधर, फरार आरोपी सचिव संगीता साहू की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa ACB Action : रिश्वत लेते 4 अधिकारी-कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार, 2 अलग-अलग जगह हुई कार्रवाई, जेल भेजे गए चारों अधिकारी-कर्मचारी, ACB की बड़ी कार्रवाई से हड़कम्प...

error: Content is protected !!