Sakti News : BJP ऑफिस में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान, सांसद कमलेश जांगड़े, जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

सक्ती बीजेपी ऑफिस में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया. सबसे पहले कार्यालय में झंडा फहराया गया. इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का श्रीफल एवं भगवा गमछा भेंटकर सम्मान किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल, मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव, मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

इस दौरान सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि आज हम विश्व के सबसे बड़े पार्टी के सदस्य है. जिस पार्टी के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित हमारे बड़े बुजुर्गों ने अपना योगदान दिया. भाजपा मात्र एक राजनीतिक संगठन नहीं, यह एक राष्ट्रव्यापी विचारधारा है. जो सुशासन और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए सतत कार्यरत है. कार्यकर्ताओं का तप, अनुशासन और जनसेवा का समर्पण ही भाजपा की असली पूंजी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!