Chandrapur News : थाना प्रभारी गगन बाजपेई ने किया पदभार ग्रहण, चंद्रपुर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन, मंडल अध्यक्ष तिलेश माली सहित स्टाफ ने किया स्वागत

सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना प्रभारी गगन बाजपेई ने पदभार ग्रहण किया है और नगर पंचायत चंद्रपुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन, मंडल अध्यक्ष तिलेश माली सहित थाना स्टाफ टीम ने टीआई का श्रीफल देकर स्वागत किया.

 



आपको बता दें, सक्ती जिले की एसपी अंकिता शर्मा ने हाल ही में तबादले की सूची जारी की थी, जिसमें चंद्रपुर थाना प्रभारी कृष्णचंद मोहले को रक्षित केंद्र भेजा था. अभी जैजैपुर थाना प्रभारी गगन बाजपेई को चंद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आज पदभार ग्रहण के दौरान श्रीफल देकर उनका नगर पंचायत अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष स्वागत किया गया और टीआई कृष्णचंद मोहले को विदाई दी गई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

इस दौरान टीआई गगन बाजपेई ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने, बेहतर पुलिसिंग लोगों को मिल सके. इसके लिए काम किया जाएगा. साथ ही, अपराध में अंकुश लाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Related posts:

error: Content is protected !!