Baheradih News : 180 ट्रॉली पैरा और 50 क्विंटल से अधिक पैरा कुटी जलकर खाक, आग इतनी भीषण कि दमकल भी नहीं आया काम, मामला बहेराडीह गांव का

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह गांव के एक किसान के खलिहान में बड़े पैमाने पर एकत्रित पैरा और पैरा कुटी के ढेर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दमकल भी काम नहीं आया और देखते ही देखते पैरा और पैरा कुटी का ढेर आग से जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण अज्ञात है।

 



चाम्पा थाना और सारागांव तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहेराडीह के किसान और डेयरी संचालक लंबोदर प्रसाद यादव के खलिहान में एकत्रित करीब 180 ट्रॉली और 50 क्विंटल से अधिक पैरा कुटी बुधवार 9 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव के उपसरपंच जितेंद्र कुमार यादव ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल और पुलिसकर्मियों की टीम पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने की भरपूर कोशिश किया गया लेकिन आग इतनी भीषण थीं कि दमकल मशीन भी काम नहीं आया और देखते ही देखते लाखों रुपये की पैरा खरही और बड़े पैमाने पर एकत्रित पैराकुटी जलकर राख हो गई।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

गांव के उपसरपंच जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि किसान लंबोदर प्रसाद यादव घर में ही डेयरी फार्म चलाते हैं और आसपास के डेयरी फार्म में पैरा कुटी सप्लाई का काम करते हैं। उन्होंने अपने खलिहान में प्रतिवर्ष की भांति सैकड़ों एकड़ जमीन पर लगी धान की पैरा को एकत्रित किया था और बड़े पैमाने पर मशीन से पैरा कुटी काटकर आसपास के डेयरी फार्म में सप्लाई के लिए रखा था। उनके खलिहान में आग लगने से उन्हें लाखों रुपये की नुकसान हुई है।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!