Janjgir News : जिले के नवपदस्थ कलेक्टर जन्मजय महोबे का जिला पंचायत की अध्यक्ष सत्यलता मिरी और उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया के किया स्वागत, रबी फसल के लिए पानी बढ़ाने की मांग की

जांजगीर-चाम्पा. जिले के नवपदस्थ कलेक्टर जन्मजय महोबे का जिला पंचायत की अध्यक्ष सत्यलता मिरी, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने स्वागत किया और जिले में रबी फसल के लिए पानी की समस्या को देखते हुए उन्हें अवगत कराते हुए हसदेव नदी से पानी की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की गई.



जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चाम्पा जिले में सबसे ज्यादा धान का उत्पादन होता है और यहां के किसान रबी फसल में भी अच्छी खेती करते हैं. इसके लिए अभी किसानों को पानी की कमी की समस्या का सामना करना पड़ रहा. इजे देखते हुए हसदेव नदी से पानी की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की गई है, जिससे किसानों की फसल में अच्छा पैदावार हो सके.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

error: Content is protected !!