JanjgirChampa Fire : घड़ी दुकान में लगी भीषण आग, आगजनी के बाद 2 दमकल पहुंचे, मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, शिवरीनारायण के न्यू मार्केट का मामला

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के न्यू मार्केट की घड़ी दुकान में भीषण आग लग गई. आगजनी की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. आग लगने के बाद मौके पर दमकल की 2 गाड़ी पहुंची. इसके बाद काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया. दुकानदार को आगजनी से बड़ा नुकसान हुआ है. रिहायशी इलाके, कई दुकानों के बीच में घड़ी दुकान में आग लगने के बाद व्यापारी डर गए. राहत की बात रही कि वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया.



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : समाज कल्याण कार्यालय का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस

शिवरीनारायण के न्यू मार्केट में आग लगने की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय व्यापारियों और लोगों की भीड़ जुट गई थी. इसके बाद मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची और दमकल की गाड़ी बुलाई गई. फिर जांजगीर के अग्निशमन केंद्र और केएसके प्लांट से 2 दमकल पहुंचे और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने कम्पनी का इंकार, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग जांजगीर का फैसला, डिटेल में पढ़िए... कम्पनी को अब ये करना होगा...

error: Content is protected !!