JanjgirChampa Big News : जिले में कबाड़ियों पर पुलिस का शिकंजा, SP के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख रुपये का कबाड़ जब्त

जांजगीर-चाम्पा. जिले में एसपी विजय पांडेय के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई और 22 लाख रुपये का कबाड़ जब्त किया गया है. पुलिस के पहुंचने पर कुछ कबाड़ी भाग गए, जिसके बाद कबाड़ दुकान को पुलिस ने सील किया है. मौके पर मौजूद कबाड़ियों से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन जब दस्तावेज नहीं मिला तो जब्ती की कार्रवाई की गई.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

एसपी के निर्देश के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने बिरहगनी और लछनपुर में जांच की, जहां कबाड़ जब्त किया गया. इसी तरह चाम्पा पुलिस ने सिवनी में कार्रवाई की और कबाड़ जब्त किया. शिवरीनारायण में भी पुलिस ने कार्रवाई की और कबाड़ को जब्त किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!